चूरू में युवक का अपहरण कर सरिये से पीटा:बेहोशी की हालत में गांव के चौक में फेंका, दोस्त के घर आने-जाने से थे नाराज
चूरू में युवक का अपहरण कर सरिये से पीटा:बेहोशी की हालत में गांव के चौक में फेंका, दोस्त के घर आने-जाने से थे नाराज
चूरू : चूरू के बास घंटेल गांव में बुधवार रात एक युवक का घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया। दोस्त के घर आने-जाने से नाराज कुछ लोगों ने उसे गाड़ी में डालकर लोहे के सरिये और कड़े से बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक को सुबह गांव के चौक में बेहोशी की हालत में फेंक दिया गया, जिसके बाद परिजनों ने उसे डीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
परिजनों ने बताया कि बुधवार रात गोपीचंद मेघवाल (40) के घर पर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। रात में जब गोपीचंद घर से बाहर निकला, तो कुछ लोगों ने उसे और मंगतूराम को जबरन गाड़ी में डाल लिया। रास्ते में गाड़ी में सवार पवन, सुभाष और राधेश्याम ने गोपीचंद के साथ मारपीट की। उन्होंने लोहे के सरिये से उसके माथे और आंख पर वार किया, जबकि लोहे के पाने से छाती पर हमला किया।
मारपीट के कारण गोपीचंद के माथे, सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। पूरी रात उसके साथ गाड़ी में मारपीट की गई। सुबह करीब चार बजे उसे गांव के चौक पर बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए, जहां उसका इलाज किया गया। अस्पताल चौकी को भी मारपीट की सूचना दी गई है।
परिजनों के अनुसार गोपीचंद की गांव के बाबूलाल से दोस्ती है और वे एक-दूसरे के घर आते-जाते हैं। मारपीट करने वाले लोगों को यह पसंद नहीं था और उन्होंने गोपीचंद को बाबूलाल के घर नहीं जाने की धमकी दी थी। इसी बात से नाराज होकर तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। फिलहाल घायल गोपीचंद का अस्पताल में इलाज चल रहा है और परिजनों ने सदर थाने में परिवाद भी दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2298271


