सीकर में 40 फीट सड़क चौड़ीकरण का विरोध:नगर परिषद पर मनमर्जी का आरोप, कहा-पट्टाशुदा मकानों पर भी चला रहे पीला पंजा
सीकर में 40 फीट सड़क चौड़ीकरण का विरोध:नगर परिषद पर मनमर्जी का आरोप, कहा-पट्टाशुदा मकानों पर भी चला रहे पीला पंजा
सीकर : सीकर शहर के पुरोहितों की ढाणी की मुख्य सड़क को 40 फीट चौड़ा करना प्रस्तावित है। लेकिन ढाणीवासियों का आरोप है कि सड़क के चौड़ीकरण में राजनीति की जा रही है और भेदभावपूर्ण कार्रवाई हो रही है। नियमानुसार सड़क के सेंटर पॉइंट से दोनों तरफ 20-20 फीट सड़क बनाई जानी है और दोनों तरफ बड़े नाले बनाए जा रहे हैं।
पहले देखें PHOTOS…


स्थानीय निवासी भूपेंद्र सैनी ने बताया- 40 फीट सड़क बनाने से कई घर और दुकानें टूट रही हैं, इसके बावजूद ढाणी के लोगों ने खुद ही तय बाउंड्री के भीतर से अपने अतिक्रमण हटा लिए। अब इसके बाद भी नगर परिषद द्वारा भेदभावपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। कहीं 38 फीट तो कहीं 36.5 फीट तक ही अतिक्रमण तोड़ा जा रहा है। सेंटर पॉइंट से दोनों तरफ बराबर 20-20 फीट अतिक्रमण हटाने में भी मनमर्जी की जा रही है।
राहुल सैनी ने बताया कि आज सुबह जब नगर परिषद के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने पहुंचे, तो ग्रामीणों ने एक समान कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया। ढाणीवासियों ने इससे पहले सड़क को केवल 30 फीट चौड़ी करने की मांग की थी, लेकिन सहमति न बनने पर भी उन्होंने अपने अवैध निर्माण खुद ही हटा लिए। अब नगर परिषद के कार्मिक लोगों के वैध पट्टाशुदा निर्माण में से भी 3-4 फीट तोड़ने की कार्रवाई कर रहे हैं, जो कि पूरी तरह से गलत है।
गौरतलब है कि सीकर शहर के पुलिस लाइन से राधाकिशनपुरा होते हुए जयपुर-झुंझुनूं बाईपास तक 40 फीट चौड़ी सड़क प्रस्तावित है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से सड़क के सेंटर पॉइंट से दोनों तरफ एक समान कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद को पूरा सहयोग देने के बावजूद अगर भेदभावपूर्ण कार्रवाई की गई, तो उग्र विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2298269


