सीकर के जीणमाता में अतिक्रमण हटाने का विरोध:दुकानदारों ने वन विभाग के ऑफिस पर लगाए नारे; कार्रवाई में भेदभाव के आरोप
सीकर के जीणमाता में अतिक्रमण हटाने का विरोध:दुकानदारों ने वन विभाग के ऑफिस पर लगाए नारे; कार्रवाई में भेदभाव के आरोप
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर जिले के जीणमाता में पिछले दिनों अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों ने विरोध जताया है। जीणमाता के बाहर दुकान लगाने वाले कई दुकानदार सीकर स्थित वन विभाग के कार्यालय में बुधवार को पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाया। दुकानदारों ने दांता रेंज के फोरेस्ट ऑफिसर पर वर्ग विशेष के रेहड़ी-ठेले वाले और अस्थायी दुकानदारों पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

जांच और कार्रवाई की मांग
दर्जनों की संख्या में रेहड़ी और अस्थाई दुकानदार DFO ऑफिस पहुंचे। दुकानदारों ने कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और एक समान कार्रवाई की मांग की। दुकानदारों के साथ आए धीरेंद्र वर्मा ने बताया- जीणमाता में कई दुकानदारों के परिवार कई सालों से तिरपाल लगाकर अस्थायी दुकानें चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने 30 जुलाई को रेंज अधिकारी की मौजूदगी में वर्ग विशेष के दुकानदारों को वन भूमि पर अतिक्रमण बताते हुए हटा दिया।
दुकानदारों का आरोप है कि जहां कार्रवाई की गई। उसी जगह वन विभाग की जमीन पर संचालित अन्य सैकड़ों दुकानों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित दुकानदारों ने कहा- अस्थायी दुकानें लगाने के लिए ग्राम पंचायत शुल्क भी लेती रही है। दुकानदारों की मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। वन विभाग अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है तो सभी दुकानों पर समान रूप से नियम लागू किए जाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2297051


