उदयपुरवाटी में कोर्ट स्टे के बावजूद भूमि पर कब्जे का प्रयास, तहसीलदार ने पटवारी को दिए कार्रवाई के निर्देश
उदयपुरवाटी में कोर्ट स्टे के बावजूद भूमि पर कब्जे का प्रयास, तहसीलदार ने पटवारी को दिए कार्रवाई के निर्देश
उदयपुरवाटी : कस्बे की शाकंभरी रोड़ पर स्थित खसरा नंबर 2632 खातेदारी भूमि पर उपखंड अधिकारी न्यायालय के ‘यथास्थिति’ (स्टे) के आदेश के बावजूद जबरन निर्माण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित श्योनाथ सैनी का आरोप है कि अदालती रोक के बाद भी विपक्षी धन्नाराम, बुद्धवारी, लक्ष्मणराम, बनवारीलाल व छोटूराम ने मौके पर जबरन ईंटें गिरवाकर कब्जा करने का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित पक्ष ने एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन देकर आरोपियों को पाबंद करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की गुहार लगाई है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार (भू-अभिलेख) उदयपुरवाटी ने संबंधित पटवारी को अदालत के आदेशों की कड़ाई से पालना कराने और मौके की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2295440


