झाझड़ की बेटी लक्ष्मी शेखावत बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान, एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
"संघर्ष से सफलता तक का सफर ही असली पहचान बनाता है। लक्ष्मी शेखावत आज हर बेटी और हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।"
झुंझुनूं : बड़े भाई की प्रेरणा, अदम्य हौसले और तिरंगे के लिए कुछ कर गुजरने के जज्बे ने झाझड़ गांव की बेटी लक्ष्मी शेखावत को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा दिया है। लक्ष्मी 6 से 15 अगस्त 2026 तक हांगकांग में आयोजित होने वाली एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। खास बात यह है कि इस बार उन्हें टीम इंडिया का उपकप्तान (वाइस कैप्टन) नियुक्त किया गया है। वह राजस्थान से चयनित एकमात्र खिलाड़ी हैं।
लक्ष्मी शेखावत, सेवानिवृत्त सैनिक वीरेंद्र सिंह शेखावत की पुत्री हैं। वह बुधवार को दिल्ली से हांगकांग के लिए रवाना होंगी। इससे पहले भी वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए भारतीय टीम की उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बड़े भाई बने प्रेरणा स्रोत
लक्ष्मी की सफलता के पीछे उनके बड़े भाई एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी स्वराज सिंह का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बचपन से ही लक्ष्मी को खेलों के प्रति प्रेरित किया, हर कठिन परिस्थिति में उनका मनोबल बढ़ाया और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सीख दी।
रीढ़ की गंभीर चोट के बाद भी नहीं मानी हार
लक्ष्मी का सफर आसान नहीं रहा। स्कूली दिनों में एक सड़क दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी (एल-1 और एल-2) में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था। लंबे उपचार और कठिन संघर्ष के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। दृढ़ इच्छाशक्ति और लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने मैदान में शानदार वापसी की और आज भारतीय टीम की उपकप्तान बनने का गौरव हासिल किया है।
क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण
लक्ष्मी शेखावत की इस उपलब्धि से झाझड़ गांव, शेखावत परिवार, झुंझुनूं जिले और पूरे राजस्थान में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया है कि वह एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगी और तिरंगे की शान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2295397


