[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाल वाहिनी वाहनों की होगी सघन जांच, अनधिकृत स्कूल वाहनों पर चलेगा अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाल वाहिनी वाहनों की होगी सघन जांच, अनधिकृत स्कूल वाहनों पर चलेगा अभियान

बाल वाहिनी वाहनों की होगी सघन जांच, अनधिकृत स्कूल वाहनों पर चलेगा अभियान

सीकर : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बाल वाहिनी योजना समिति की समीक्षा बैठक में स्कूली बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में अधिकारियों ने बाल वाहिनी वाहनों की सुरक्षा, फिटनेस और यातायात नियमों की पालना की समीक्षा की।

समिति ने निर्णय लिया कि स्कूल बसों की अधिकतम गति 60 किमी प्रति घंटा रहेगी तथा स्पीड गवर्नर की नियमित जांच होगी। जिले के 28 थाना क्षेत्रों में चयनित विद्यालयों के बाल वाहिनी वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की विशेष जांच कराई जाएगी।

स्कूली बच्चों को ढोने वाले अनधिकृत निजी वैन, क्षमता से अधिक सवारी वाले ऑटो और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जब्ती और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निजी छोटे वाहनों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

बैठक में सभी बाल वाहिनी वाहनों में सीसीटीवी, जीपीएस, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, हेल्पलाइन नंबर तथा छोटे बच्चों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला अटेंडेंट/केयरटेकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अगस्त माह में चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर आयोजित करने और सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

Related Articles