[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिस स्कॉर्पियो में बिजनेसमैन की मौत,उसे क्रेन से बांधकर घुमाया:महिंद्रा की गाड़ियों की रैली निकाली, सद्बुद्धि यज्ञ किया; बोले- इसे बंद कर दो या अपडेट करो

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिस स्कॉर्पियो में बिजनेसमैन की मौत,उसे क्रेन से बांधकर घुमाया:महिंद्रा की गाड़ियों की रैली निकाली, सद्बुद्धि यज्ञ किया; बोले- इसे बंद कर दो या अपडेट करो

जिस स्कॉर्पियो में बिजनेसमैन की मौत,उसे क्रेन से बांधकर घुमाया:महिंद्रा की गाड़ियों की रैली निकाली, सद्बुद्धि यज्ञ किया; बोले- इसे बंद कर दो या अपडेट करो

झुंझुनूं : झुंझुनूं में स्कॉर्पियो हादसे में जान गंवाने वाले बिजनेसमैन के परिजनों और दोस्तों ने फिर से प्रदर्शन किया। क्रेन में बांधकर एक्सीडेंटल स्कॉर्पियो को पूरे शहर में घुमाया। पीछे 100 गाड़ियों का काफिला चलता रहा। ऐसे में, शहर में जाम की स्थिति हो गई। रोडवेज डिपो के सामने से निकली रैली के कारण यहां 15 मिनट जाम लग गया।

काफिले ज्यादातर महिंद्रा के वाहन रखे गए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हम गाड़ियां खरीदने वाले हैं, कंपनी हमारी सेफ्टी का ध्यान तो रखे। या तो स्कॉर्पियो के मॉडल को डिस्कंटीन्यू (बंद) कर दे या इसमें अपडेट लेकर आएं।

रैली लेकर प्रदर्शनकारी कंपनी के शोरूम पर पहुंचे और सद्बुद्धि यज्ञ भी किया। वहीं इस रैली में आई ब्लैक फिल्म चढ़ी बोलेरो कैंपर को देख पुलिस ने चालान काटने का चेतावनी दी तो हंगामा हो गया। हालांकि, समझाइश के बाद शांत हुए।

प्रदर्शनकारियों ने महिंद्रा कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की और रीको स्थित एजेंसी के बाहर कंपनी को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ भी किया।
प्रदर्शनकारियों ने महिंद्रा कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की और रीको स्थित एजेंसी के बाहर कंपनी को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ भी किया।

एयरबैग नहीं खुलने से गई थी जान

  • दरअसल, मामला 20 जुलाई के हादसे से जुड़ा है। तरुण नायक (21) झुंझुनूं में रेंटल गाड़ियों का बिजनेस करते थे। 20 जुलाई को वे अपने 4 साथियों के साथ सीकर से झुंझुनूं लौट रहे थे। इस दौरान डूंडलोद बाइपास पर उनकी स्कॉर्पियो बिजली के पोल से टकराकर पलट गई थी।
  • हादसे में तरुण को गंभीर चोटें आई थी। उनको नवलगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। गाड़ी में सवार 4 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई थी। तरुण ने सीट बेल्ट लगाया हुआ था, लेकिन हादसे के वक्त गाड़ी का एयरबैग नहीं खुला।
  • इसके बाद परिजनों और उनके दोस्तों ने 29 जुलाई को स्कॉर्पियो हवा में लटका कर शोरूम के बाहर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

अब देखें प्रदर्शन की तस्वीरें…

रैली में ज्यादातर महिंद्रा की गाड़ियां ही शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हम 100 गाड़ियों को लेकर आए हैं।
रैली में ज्यादातर महिंद्रा की गाड़ियां ही शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हम 100 गाड़ियों को लेकर आए हैं।
रोडवेज बस डिपो के सामने लगा जाम।
रोडवेज बस डिपो के सामने लगा जाम।
एक गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगी होने पर पुलिस ने आपत्ति जताई तो बहसबाजी हो गई।
एक गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगी होने पर पुलिस ने आपत्ति जताई तो बहसबाजी हो गई।

बोले- या तो अपग्रेड करें या डिस्कंटीन्यू कर दें

प्रदर्शनकारियों ने बताया – तरुण की मौत कंपनी की लापरवाही की वजह से हुई। इसे लेकर यह दूसरी बार प्रदर्शन किया गया। आज हादसे वाली स्कॉर्पियो को क्रेन से बांधकर सबसे आगे रखा गया। इसके बाद पीछे करीब 100 गाड़ियों का काफिला चला। प्रदर्शनकारियों के साथ आए युवाओं ने कहा- या तो इस गाड़ी को डिस्कंटीन्यू करें या इसमें अपग्रेड करें। उन्होंने धमकी दी कि हमने फैक्ट्री नहीं छोड़ी तो फिर गाड़ी क्या चीज है। उन्होंने कंपनी वालों को लेकर कहा कि एक मां का लाल गया है, ये लोग फिर भी एसी में बैठे हैं। अगर हमारे दोस्त को न्याय नहीं मिलता तो बड़ा आन्दोलन करेंगे।

सद्बुद्धि यज्ञ किया

रैली महिंद्रा एजेंसी से रीको क्षेत्र, एक नंबर रोड और दो नंबर रोड होते हुए वापस एजेंसी पहुंची। पूरे रास्ते प्रदर्शनकारी महिंद्रा कंपनी के खिलाफ नारे लगाते रहे। इसके बाद पंडित जी को बुलवा कर हवन करवाया गया। इसमें महिंद्रा स्वाहा, आनंद महिंद्रा स्वाहा और मौत का डिब्बा महिंद्रा की आहुतियां दी गई। बॉयकॉट महिंद्रा के नारे भी लगाए गए।

Related Articles