खेतड़ी के जयसमंद बांध पर 1100 पौधे लगाए:पीपल वाटिका का भी निर्माण, विधायक बोले- पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर
खेतड़ी के जयसमंद बांध पर 1100 पौधे लगाए:पीपल वाटिका का भी निर्माण, विधायक बोले- पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड प्रशासन और वन विभाग ने सोमवार को खेतड़ी के ऐतिहासिक जयसमंद बांध परिसर में पौधारोपण किया । इस दौरान कई प्रजातियों के 1100 पौधे रोपे गए, जिससे हरित और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने की। इस दौरान विधायक धर्मपाल गुर्जर,सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश जांगिड़ और शिक्षाविद अशोक सिंह शेखावत शामिल थे।
‘पीपल वाटिका’ का निर्माण
बांध परिसर में ‘पीपल वाटिका’ का निर्माण भी किया गया है। यह वाटिका आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक और प्रेरित करने का केंद्र बनेगी।मुख्य अतिथि विधायक धर्मपाल गुर्जर ने पौधारोपण करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है।
कलेक्टर बोले- पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व
कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करें, तो ‘हरित राजस्थान’ का सपना साकार हो सकता है। डॉ. गर्ग ने युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।इस कार्यक्रम में उपखंड प्रशासन, वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ये रहे मौजूद
सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। आयोजन के अंत में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता पर जोर देते हुए अधिकाधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर एसडीएम सुनील चौहान, डीएसपी राजेंद्र बुरड़क, कैप्टन केसर देव, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजेश शाह, एईएन मनोज गौड़, पूर्व सरपंच फतेहसिंह शेखावत, तहसीलदार सुभाष कुलहरी, रेंजर सुनील कुमार, निखिल शर्मा, नगेंद्र सिंह सोढ़ा, चयन सिंह, सुरेश पांडे, बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, पीएमओ डॉ. अक्षय शर्मा, डॉ. महेंद्र सैनी, डॉ. अनुराधा निर्वाण, नंदकिशोर चौकड़ीवाला, परिवहन निरीक्षक राजेंद्र जाखड़, कैलाश स्वामी, पवन कुमार, सीआई बुद्धि प्रसाद, कुंज बिहारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2293897


