[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में दिनदहाड़े चोरी का आरोपी गिरफ्तार:सूने मकान को निशाना बनाया था, वारदात में काम में ली गई बाइक बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में दिनदहाड़े चोरी का आरोपी गिरफ्तार:सूने मकान को निशाना बनाया था, वारदात में काम में ली गई बाइक बरामद

चिड़ावा में दिनदहाड़े चोरी का आरोपी गिरफ्तार:सूने मकान को निशाना बनाया था, वारदात में काम में ली गई बाइक बरामद

चिड़ावा : चिड़ावा पुलिस ने दिनदहाड़े हुई चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। कार्रवाई थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। गांधी नगर निवासी परिवादी ने 27 जुलाई 2026 को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

नकदी और जेवरात चुरा ले गए बदमाश

परिवादी ने बताया था कि जब वे परिवार सहित घर से बाहर थे, तब चोरों ने उनके मकान के मुख्य गेट और अलमारी के ताले तोड़ दिए। चोर घर से सोने के आभूषण, 20 हजार रुपए नकद, ईयरबड्स, टैब, घड़ी और अन्य घरेलू सामान चुरा ले गए थे। घटना के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया गया।

पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान, पुलिस ने ढाणी जलवाला (गाडराटा, थाना बबाई, झुंझुनूं) निवासी रवि कुमार (33) पुत्र काशीराम को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से चोरी गए माल की बरामदगी और उसके अन्य साथियों की संलिप्तता के संबंध में आगे की जांच जारी है।

Related Articles