स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक का अधिकार, इसे सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी : सांसद बृजेंद्र सिंह ओला
लोकसभा में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा संसाधनों की कमी का मुद्दा उठाया
झुंझुनूं : झुंझुनूं से सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से राजस्थान सहित देशभर के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल कर्मचारियों की कमी तथा आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा सुविधाओं के अभाव का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक का अधिकार हैं और उन्हें उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने कहा कि देश के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज भी लाखों मरीज डॉक्टरों, नर्सों, दवाइयों और जांच सुविधाओं की कमी के कारण परेशान हैं तथा सरकारी अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। ऐसे में केवल योजनाओं और दिशा-निर्देशों का उल्लेख पर्याप्त नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार को राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में रिक्त पदों को शीघ्र भरना, आवश्यक एवं मानक गुणवत्ता वाली दवाइयों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है, ताकि प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का विषय सीधे नागरिकों के जीवन से जुड़ा हुआ है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं हो सकती।
सांसद ओला ने कहा कि यदि केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के माध्यम से राज्यों को वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान कर रही है, तो यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में मानव संसाधनों की कमी दूर हो तथा आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि देशभर में डॉक्टरों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सों एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों के सभी रिक्त पदों को भरने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर निश्चित समय-सीमा घोषित की जाए। साथ ही, आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा संसाधनों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि सरकारी अस्पतालों में आमजन को सुलभ, समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने कहा कि एक मजबूत और सुलभ सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था ही स्वस्थ भारत और विकसित भारत की आधारशिला है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2289238

