[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी स्कूल की नाबालिग छात्रा से रेप, आरोपी शिक्षक फरार:हाफ-डे में बाइक पर बैठाकर घर ले गया, ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकारी स्कूल की नाबालिग छात्रा से रेप, आरोपी शिक्षक फरार:हाफ-डे में बाइक पर बैठाकर घर ले गया, ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ा

सरकारी स्कूल की नाबालिग छात्रा से रेप, आरोपी शिक्षक फरार:हाफ-डे में बाइक पर बैठाकर घर ले गया, ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ा

सांडवा : चूरू जिले के सांडवा थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक उसी स्कूल में पीटीआई के पद पर कार्यरत है। पुलिस के अनुसार यह घटना मध्यावकाश (हाफ-डे) के दौरान हुई। आरोपी शिक्षक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर अपनी बाइक पर बैठाया। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया और वहां वारदात को अंजाम दिया।

जब छात्रा के परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल सांडवा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। घटना की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्कूल का ताला खुलवाया।

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। मामले के सामने आते ही आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles