[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, आवागमन हुआ सुगम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, आवागमन हुआ सुगम

नगर परिषद ने रेहड़ी-ठेलों के अस्थायी अतिक्रमण हटाए, दोबारा कब्जा नहीं करने की चेतावनी

सीकर : शहर को अतिक्रमण मुक्त और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देश एवं नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को सीकर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर विशेष अभियान चलाकर अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।

अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के बाहर रेहड़ी-ठेला संचालकों द्वारा किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए, जिससे यात्रियों और आमजन के लिए आवागमन सुगम हुआ। कार्रवाई अतिक्रमण प्रभारी प्रमोद सोनी के नेतृत्व में नगर परिषद के प्रवर्तन दस्ते ने की। इस दौरान सुबेदार राकेश कुमार, संबंधित जोन प्रभारी एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी-ठेला संचालकों को भविष्य में सार्वजनिक मार्ग, फुटपाथ एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि रेलवे स्टेशन शहर का प्रमुख प्रवेश द्वार है, जहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे स्थानों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और यातायात बाधा मुक्त बनाने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुख्य बाजारों और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रखेगी।

Related Articles