कासनी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक:मौके पर ही तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
कासनी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक:मौके पर ही तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के कासनी गांव के पास गुरुवार देर रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजनों ने मृतक की पहचान कृष्ण (25 वर्ष) बेटा सुरेश, निवासी कासनी के रूप में की। यह घटना गुरुवार देर रात हुई थी। सूचना मिलते ही सूरजगढ़ पुलिस और जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन की निगरानी में समिति के सदस्यों ने शव को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस और समिति ने आमजन से शिनाख्त कराने की अपील की थी। शुक्रवार सुबह मृतक के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की। पहचान होने के बाद परिजनों ने सूरजगढ़ पुलिस थाने को आवश्यक जानकारी दी। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2289096

