केटीए पावर प्लांट की लापरवाही से फसलें बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की मांग
केटीए पावर प्लांट की लापरवाही से फसलें बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की मांग
मंड्रेला : वार्ड 16 (सागर जी की ढाणी) के किसानों ने केटीए पावर प्लांट की लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगर पालिका को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि 21 जुलाई की बारिश में प्लांट की चारदीवारी टूटने से गंदा पानी, कीचड़ और मलबा खेतों में भर गया, जिससे खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। किसानों ने आरोप लगाया कि लगातार तीसरे वर्ष ऐसी घटना हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
किसानों ने प्रभावित खेतों की गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा देने, खेतों से मलबा हटाने, गंदे पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था करने तथा दोषी अधिकारियों व प्लांट प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसान सत्यनारायण सैनी ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे किसानों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2284898


