[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिन्दू महासभा ने प्रधानमंत्री से की गो संरक्षण की मांग:गो सम्मान अभियान’ के तहत जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, गो-तस्करी पर कठोर कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हिन्दू महासभा ने प्रधानमंत्री से की गो संरक्षण की मांग:गो सम्मान अभियान’ के तहत जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, गो-तस्करी पर कठोर कार्रवाई की मांग

हिन्दू महासभा ने प्रधानमंत्री से की गो संरक्षण की मांग:गो सम्मान अभियान' के तहत जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, गो-तस्करी पर कठोर कार्रवाई की मांग

चिड़ावा : अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सोमवार को ‘गौ सम्मान अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से देशभर में गोवंश संरक्षण के लिए प्रभावी और कठोर कदम उठाने की मांग की गई। यह ज्ञापन प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया एवं प्रदेश सह संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा के संयोजन में दिया गया।

राष्ट्रीय नीति और गोशालाओं को संसाधन देने की मांग

ज्ञापन में गोवंश संरक्षण हेतु एक सशक्त राष्ट्रीय नीति लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही गोशालाओं को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने, निराश्रित गोवंश के संरक्षण की स्थायी व्यवस्था करने तथा गो-तस्करी एवं गोवंश के प्रति होने वाले अत्याचारों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।

पदाधिकारी बोले- गो संरक्षण सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा

संगठन के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि गौ संरक्षण भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का अभिन्न अंग है। इसलिए केंद्र सरकार को इस दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि गोवंश की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिला संगठन महामंत्री प्रभातीलाल योगी, चिड़ावा तहसील अध्यक्ष सुनिल टेलर, पिलानी तहसील अध्यक्ष मुकेश शर्मा, बलकेश देवी, सुमन कटेवा, सुमन देवी शर्मा, हरीश केडिया, ख्याति केडिया, पूजा शर्मा, मंजु देवी, संजय वर्मा, अंकित, मनोज और अर्जुन सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles