रींगस रेलवे स्टेशन पर श्याम भक्तों की उमड़ी भीड़:4 दिन में करीब 2 लाख यात्रियों ने की यात्रा, रेलवे को 1.50 करोड़ से ज्यादा राजस्व
रींगस रेलवे स्टेशन पर श्याम भक्तों की उमड़ी भीड़:4 दिन में करीब 2 लाख यात्रियों ने की यात्रा, रेलवे को 1.50 करोड़ से ज्यादा राजस्व
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी के मासिक मेले को लेकर रींगस रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले से एक दिन पहले से ही स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी थी, जो सोमवार तक जारी रही। श्याम भक्तों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए।
रेल प्रशासन की ओर से स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं की गईं। प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
4 दिन में 2 लाख श्रद्धालुओं ने की यात्रा
रेलवे स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया ने बताया कि खाटूश्यामजी के मासिक मेले के दौरान श्याम श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। पिछले चार दिनों में करीब 2 लाख श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों ने विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा की। इससे रेलवे को 1 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट खिड़कियां लगाई गईं। इसके अलावा मेला शेड में छाया और ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई, ताकि यात्रियों को गर्मी और भीड़ के बीच राहत मिल सके।
आरपीएफ और जीआरपी जवान रहे तैनात
भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ थाना प्रभारी अशोक डोरवाल और जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश कुमार सैनी के नेतृत्व में जवानों की तैनाती की गई। स्टेशन परिसर के अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2282827


