खेतड़ी में स्टेट हाईवे-13 के किनारे पाइपलाइन फटी:हर रोज हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, लाइन बदलने की रखी मांग
खेतड़ी में स्टेट हाईवे-13 के किनारे पाइपलाइन फटी:हर रोज हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, लाइन बदलने की रखी मांग
खेतडी़ : खेतडी़ कस्बे के धोबी घाट क्षेत्र में स्टेट हाईवे-13 के किनारे स्थित मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हर रोज लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पाइपलाइन से पानी सड़क पर फैलने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है।
बार-बार दबाव से फट रही पाइपलाइन
स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइपलाइन पुरानी होने और ज्यादा दबाव की वजह से बार-बार फट जाती है। उनका आरोप है कि जलदाय विभाग हर बार स्थायी समाधान की जगह केवर मरम्त कर देता है। जिससे कुछ दिन बाद फिर से रिसाव शुरू हो जाता है।
निजी टैंकरों से पानी मंगवा रहे गांव वाले
ग्रामीणों ने बताया- पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होती है। कई परिवारों को मजबूरी में निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
नई पाइपलाइन बिछाने की मांग
पाइपलाइन में बार-बार रिसाव की शिकायत विभागीय अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने पुरानी और जर्जर पाइपलाइन को बदलकर नई लाइन बिछाने की मांग की है, ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
पानी के संकट की दी चेतावनी
गांव वालों ने चेतावनी दी है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में जल संकट और बढ़ सकता है। उन्होंने विभाग से जल्द मरम्मत कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
जल्द आपूर्ति होगी बहाल
इस संबंध में जलदाय विभाग के एईएन जयंत कुमार ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिल चुकी है। कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया है और जल्द मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2282849


