धोद में सीबीईओ ऑफिस के संचालन पर अधिकारी का स्वागत:ग्रामीणों ने स्थाई संचालन को लेकर सौंपा ज्ञापन, डीएसपी ऑफिस संचालन की भी रखी मांग
धोद में सीबीईओ ऑफिस के संचालन पर अधिकारी का स्वागत:ग्रामीणों ने स्थाई संचालन को लेकर सौंपा ज्ञापन, डीएसपी ऑफिस संचालन की भी रखी मांग
धोद : धोद मुख्यालय में शुक्रवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) कार्यालय का संचालन फिर से शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीबीईओ का स्वागत किया। वहीं ग्रामीणों ने कार्यालय के स्थायी संचालन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीबीईओ नरोत्तम नायक का साफा और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। यह स्वागत कार्यालय के धोद में पुनः शुरू होने के उपलक्ष्य में किया गया।
ग्रामीणों ने पैदल मार्च निकाला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सीबीईओ कार्यालय का स्थायी संचालन सुनिश्चित करने तथा पुलिस उप अधीक्षक (डिप्टी) कार्यालय को भी नियमित रूप से धोद से संचालित करने की मांग की।
सीबीईओ कार्यालय लंबे समय से सीकर के एक किराए के भवन से संचालित हो रहा था, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमजन को काफी परेशानी हो रही थी। विभागीय आदेशों के बावजूद कार्यालय का पूर्ण संचालन धोद से नहीं हो पा रहा था। जन मांग और मीडिया में लगातार मुद्दा उठने के बाद कार्यालय का आंशिक संचालन धोद से शुरू किया गया था, लेकिन पिछले लगभग दस दिनों से कर्मचारी फिर सीकर लौट गए थे और धोद स्थित कार्यालय बंद हो गया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2278690


