गाड़ी में अफीम लेकर घूम रहे 4 तस्कर गिरफ्तार:पुलिस देख भागने लगे, नाकाबंदी में पकड़े; गियर बॉक्स में पास छिपा रखी थी
गाड़ी में अफीम लेकर घूम रहे 4 तस्कर गिरफ्तार:पुलिस देख भागने लगे, नाकाबंदी में पकड़े; गियर बॉक्स में पास छिपा रखी थी
सीकर : सीकर सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई करते हुए 202 ग्राम अफीम के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी भी जब्त कर ली। फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने जब्त की अफीम
सदर थाना SHO पवन कुमार चौबे ने बताया कि सांवली मेडिकल कॉलेज के सामने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान लोसल की तरफ से एक बलेनो कार आती हुई दिखाई दी। जो पुलिस की गाड़ी को देखकर वापस अपनी गाड़ी को घूमाने लगे। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक लिया। गाड़ी में चार लड़के बैठे हुए थे। जब वह संदिग्ध लगे तो उनकी गाड़ी की तलाशी ली गई। जिसमें गियर बॉक्स के पास एक प्लास्टिक की थैली में 202 ग्राम अफीम मिली।
जिसे पुलिस ने जप्त करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं मामले में चार आरोपी राकेश कुमार (26) पुत्र अर्जुन लाल, प्रदीप सैनी(24) पुत्र मनोहरलाल, मुकेश कुमार जांगिड़ (21) और रविंद्र कुमार (27) पुत्र राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। चारों ही आरोपी झुंझुनू जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल अब इस मामले की जांच लोसल SHO संगीता मीणा को सौंप दी गई है।
अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आरोपी इस अफीम को खुद सेवन करने के लिए लाए थे या फिर किस जगह इसकी सप्लाई देने जा रहे थे। पुलिस अफीम के मुख्य तस्कर की भी तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2278691


