[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में 75.12% और राजलदेसर में 77.02 फीसदी वोटिंग:318 प्रत्याशियों की हार-जीत ईवीएम में बंद, मतगणना 14 सितंबर को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में 75.12% और राजलदेसर में 77.02 फीसदी वोटिंग:318 प्रत्याशियों की हार-जीत ईवीएम में बंद, मतगणना 14 सितंबर को

रतनगढ़ में 75.12% और राजलदेसर में 77.02 फीसदी वोटिंग:318 प्रत्याशियों की हार-जीत ईवीएम में बंद, मतगणना 14 सितंबर को

चूरू : चूरू में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में रतनगढ़ और राजलदेसर में शुक्रवार का मतदान हुआ। दोपहर 1 बजे तक रतनगढ़ में 49.36 फीसदी और राजलदेसर में 55.08 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। दोपहर तीन बजे तक रतनगढ़ में 61 और राजलदेसर में 66 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। रतनगढ़ में कुल 75.12% और राजलदेसर में कुल 77.02% मतदान हुआ। दोनों निकायों में कुल 318 प्रत्याशियों की हार-जीत ईवीएम में बंद हो गई।

दोनों निकाय क्षेत्रों में कुल 82,501 मतदाता अपनी शहरी सरकार चुनने के लिए दिनभर वोट डाला। मतदान केंद्रों पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

रतनगढ़ नगरपालिका के 45 वार्डों के लिए चुनाव हो रहे हैं, जिसमें 194 प्रत्याशी मैदान में थे। निर्वाचन विभाग ने इसके लिए 63 मतदान केंद्र बनाए थे। जिन बूथों पर 1,400 से ज्यादा मतदाता हैं, वहां चार सहायक बूथ भी स्थापित किए गए थे, जिससे मतदाताओं को परेशानी नहीं हुई।

दूसरी ओर, राजलदेसर नगर पालिका के 35 वार्डों के लिए 35 बूथों पर मतदान चल रहा है। यहां 23,286 मतदाता 124 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथों पर रैंप और ट्राई साइकिल की व्यवस्था भी की गई है।

निर्वाचन अधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि शाम छह बजे से पहले बूथ में प्रवेश करने वाले सभी मतदाता वोट डाल सकेंगे। शाम छह बजे के बाद बूथ में प्रवेश वर्जित रहेगा। शहर में 10 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।

Related Articles