[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में 69.96 प्रतिशत मतदान:180 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, 14 सितंबर को होगी मतगणना

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में 69.96 प्रतिशत मतदान:180 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, 14 सितंबर को होगी मतगणना

सरदारशहर में 69.96 प्रतिशत मतदान:180 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, 14 सितंबर को होगी मतगणना

सरदारशहर : सरदारशहर में शहरी सरकार के चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत सुबह 7 बजे से शहर के 89 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हुई।

सरदारशहर में 55 वार्डों के लिए कुल 89 मतदान केंद्र बनाए गए। यहां सुबह से ही मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रशासन की ओर से मतदान को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी नजर रखी गई।

सरदारशहर एसडीएम महिपाल सिंह राजावत के अनुसार, नगर में कुल 82,613 मतदाता हैं। इनमें 42,687 पुरुष, 39,923 महिला और 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

180 प्रत्याशी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला

सरदारशहर के 55 वार्डों में इस बार कुल 180 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 47, कांग्रेस के 53, रालोपा के 26 और 54 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच कई वार्डों में सीधा मुकाबला माना जा रहा है। वहीं रालोपा और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने मुकाबले को कई वार्डों में रोचक बना दिया है।

सरदारशहर के वार्ड 2 में मतदान करते हुए लाइन में लगे हुए मतदाता।
सरदारशहर के वार्ड 2 में मतदान करते हुए लाइन में लगे हुए मतदाता।

Related Articles