[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ थाने में यूथ सीएलजी की अहम बैठक, सीआई उमाशंकर शर्मा ने युवाओं से किया सीधा संवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ थाने में यूथ सीएलजी की अहम बैठक, सीआई उमाशंकर शर्मा ने युवाओं से किया सीधा संवाद

अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति जैसे मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : पुलिस थाना परिसर में शनिवार को यूथ सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सीआई उमाशंकर शर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से सीधे संवाद करते हुए कहा कि समाज में शांति, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण बनाए रखने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

सीआई शर्मा ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय ही प्रभावी पुलिसिंग की पहचान है। यदि युवा सजग रहकर पुलिस का सहयोग करें तो अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति अभियान और यातायात नियमों की पालना को लेकर युवाओं को जागरूक किया।

बैठक में युवाओं ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और सुझावों को खुलकर रखा। थाना प्रभारी ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और जनसहभागिता से पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

बैठक के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी विशेष चर्चा हुई। अंत में बिसाऊ पुलिस और यूथ सीएलजी के सदस्यों ने मिलकर सुरक्षित, अपराधमुक्त एवं शांतिपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लिया। थाना परिसर में आयोजित यह बैठक पुलिस और युवाओं के बीच विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Related Articles