सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की बड़ी कार्रवाई
सरदारशहर में अवैध रूप से संचालित आश्रमों से 25 महिलाओं को कराया मुक्त... सुरक्षित पुनर्वास हेतु स्वयंसिद्धा आश्रम में कराया प्रवेश, आमजन से सहयोग की अपील...
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सरदारशहर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आश्रमों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 महिलाओं को मुक्त कराया है। विभाग के उपनिदेशक सत्येंद्रपाल वीर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य असहाय एवं निराश्रित महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनका सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित करना है। कार्रवाई के दौरान मुक्त कराई गई सभी महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा अनुदानित स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से संचालित स्वयंसिद्धा आश्रम चूरू में सुरक्षित रखा गया है।
आश्रम में उनके भोजन, आवास, स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई है। विभाग द्वारा प्रत्येक महिला के पुनर्वास एवं आवश्यक तानुसार उनके परिजनों से संपर्क स्थापित करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। उपनिदेशक सत्येंद्र पाल वीर ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग समाज के कमजोर, असहाय एवं निराश्रित वर्गों के संरक्षण और पुनर्वास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
बिना सक्षम अनुमति के संचालित आश्रमों पर विभाग की सतत निगरानी है तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं कोई आश्रम अवैध रूप से संचालित होता दिखाई दे अथवा कोई लावारिस, असहाय, बेसहारा महिला या पुरुष सहायता का पात्र हो, तो इसकी सूचना तत्काल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को दें।
विभाग द्वारा ऐसे व्यक्तियों के सुरक्षित संरक्षण एवं पुनर्वास हेतु स्वयंसिद्धा आश्रम तथा मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह, चूरू में प्रवेश की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के इस मानवीय अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा किसी भी संदिग्ध या अवैध आश्रम की सूचना विभाग को देकर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2278686


