सुजानगढ़ नगर परिषद के जमादारों की इस्तीफे की चेतावनी:बोले- ट्रैक्टर तक नहीं, कैसे होगी सफाई, एसडीएम ने कहा- जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे संसाधन
सुजानगढ़ नगर परिषद के जमादारों की इस्तीफे की चेतावनी:बोले- ट्रैक्टर तक नहीं, कैसे होगी सफाई, एसडीएम ने कहा- जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे संसाधन
सुजानगढ़ : सफाई व्यवस्था के लिए जरूरी संसाधनों की कमी से नाराज सुजानगढ़ नगर परिषद के सात जमादारों ने शुक्रवार को प्रशासक (एसडीएम) ओमप्रकाश वर्मा और कार्यवाहक आयुक्त चारवी को सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी। जमादारों का कहना है कि यदि जल्द संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए तो उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए जाएं। जमादारों ने आरोप लगाया कि संसाधनों के अभाव में शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जबकि उन्हें लगातार लोगों के विरोध और दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
60 वार्डों के लिए एक भी ट्रैक्टर नहीं
जमादार नथमल चांगरा ने बताया कि नगर परिषद के 60 वार्डों में सफाई कार्य के लिए एक भी ट्रैक्टर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में नियमित सफाई करवाना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान पार्षद और आमजन सफाई को लेकर उन पर लगातार दबाव बनाते हैं और कई बार अभद्र व्यवहार भी करते हैं। संसाधनों की कमी के कारण वे प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी कारण सभी सातों जमादार सामूहिक इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। इस दौरान राजूराम, अनिल, शिवभगवान, नोरतनमल, संदीप, रणजीत और नितेश भी मौजूद रहे।
एसडीएम बोले- जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे संसाधन
मामले में एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि पुराने ठेकेदार का कार्यकाल पूरा होने के कारण यह स्थिति बनी है। नए टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरी कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जमादारों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी गई है। साथ ही कहा कि यदि सफाई कर्मचारियों के साथ कोई अभद्र व्यवहार करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2276937

