[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ की आंगनबाड़ी में एक्सपायरी डेट के फूड पैकेट:बच्ची को 16 दिन पहले एक्सपायर हुआ मुरमरा दिया, सीडीपीओ बोले- जांच करवाएंगे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ की आंगनबाड़ी में एक्सपायरी डेट के फूड पैकेट:बच्ची को 16 दिन पहले एक्सपायर हुआ मुरमरा दिया, सीडीपीओ बोले- जांच करवाएंगे

सुजानगढ़ की आंगनबाड़ी में एक्सपायरी डेट के फूड पैकेट:बच्ची को 16 दिन पहले एक्सपायर हुआ मुरमरा दिया, सीडीपीओ बोले- जांच करवाएंगे

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में आंगनबाड़ियों में एक्सपायरी डेट के नमकीन मुरमुरा बांटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने समय रहते एक्सपायरी डेट देख ली और पोती को खाने से रोकर लिया। शहर के वार्ड नंबर 8 निवासी अख्तर फोरमैन ने बताया- वार्ड नं. 8 की आंगनबाड़ी से उनकी पोती के लिए नमकीन मुरमुरा का पैकेट दिया गया था। घर लाने पर जब उन्होंने एक्सपायरी डेट देखी तो 8 जुलाई लिखा था।

अख्तर ने कहा कि उन्होंने समय रहते डेट देख ली, नहीं तो बच्ची को नुकसान हो सकता था।

मामले को लेकर सीडीपीओ चन्द्रप्रभा शर्मा ने कहा कि उनको ज्वाइन किए कुछ ही दिन हुए हैं और अभी वो छुट्टी पर हैं। फिर भी अगर ऐसी शिकायत है तो सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऐसे फूड पैकेट देने के लिए पाबंद किया जाएगा।

Related Articles