जसरापुर में हुई तेज बारिश से किसानों को मिली राहत:कहा- खरीफ फसलों के लिए संजीवनी है, बेहतर उत्पादन की उम्मीदें बढ़ गईं
जसरापुर में हुई तेज बारिश से किसानों को मिली राहत:कहा- खरीफ फसलों के लिए संजीवनी है, बेहतर उत्पादन की उम्मीदें बढ़ गईं
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड़ के जसरापुर क्षेत्र में शुक्रवार को मानसून सक्रिय रहा। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला और दिनभर रुक-रुक कर झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से खरीफ फसलों को जीवनदान मिला है, वहीं आमजन को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली।
जसरापुर, मानोता जाटान, ढाणी बादान, देवता और लोयल सहित आसपास के कई गांवों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इससे खेतों में पर्याप्त नमी पहुंच गई है। किसानों ने इस बारिश को खरीफ फसलों के लिए संजीवनी बताया है, जिससे बेहतर उत्पादन की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
क्षेत्र के किसान सज्जन शर्मा, रामचन्द्र स्वामी, भंवर स्वामी, अनूप ढाका और शम्भूदयाल शर्मा ने बताया कि बारिश से बाजरा, ग्वार, मूंग और मोठ की फसलों को नया जीवन मिला है। पर्याप्त नमी से फसलों की बढ़वार तेज होगी और अच्छी पैदावार की संभावना है। किसानों का कहना है कि यदि अगले एक-दो दिनों तक बारिश जारी रहती है, तो खरीफ फसलों को भरपूर लाभ मिलेगा।
बारिश ने केवल किसानों को ही नहीं, बल्कि आमजन को भी भीषण गर्मी और उमस से राहत दी है। पिछले कई दिनों से उमसभरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित था। बारिश के बाद तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
शुक्रवार दोपहर बाद भी क्षेत्र में बादलों का डेरा बना रहा और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। किसानों को उम्मीद है कि लगातार बारिश से खरीफ फसलों को भरपूर लाभ मिलेगा और इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीदें और मजबूत होंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2276799


