[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोपालगढ़ किले का गेट खोलने की मांग, धरना जारी:27 जुलाई को मशाल जुलूस निकालेंगे ग्रामीण, बोले- मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भोपालगढ़ किले का गेट खोलने की मांग, धरना जारी:27 जुलाई को मशाल जुलूस निकालेंगे ग्रामीण, बोले- मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन

भोपालगढ़ किले का गेट खोलने की मांग, धरना जारी:27 जुलाई को मशाल जुलूस निकालेंगे ग्रामीण, बोले- मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने जन सेवा समिति का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। गोकुलचंद सैनी के नेतृत्व में ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने ट्रस्ट की कथित तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी की और अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

भोपालगढ़ किले का मेन गेट खोलने की मांग

धरने का मुख्य मुद्दा भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर लगाए गए गेट को हटाकर आमजन के लिए रास्ता खोलने की मांग है। इसके अतिरिक्त, नगर पालिका क्षेत्र में विचरण करने वाले जंगली जानवरों पर रोक लगाने की भी मांग की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन समस्याओं के कारण आमजन को भारी परेशानी हो रही है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने और क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करने की अपील की।

27 जुलाई को निकालेंगे मशाल जुलूस

धरना संयोजक गोकुलचंद सैनी ने बताया- सोमवार, 27 जुलाई की शाम को मुख्य बाजार से उपखंड कार्यालय तक एक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसका उद्देश्य अपनी मांगों को और अधिक मजबूती से उठाना है।

इस अवसर पर चंदगीराम सैनी, हनुमान प्रसाद सैनी, गजानंद कुमावत, विशंभर शर्मा, बलबीर सैनी, रमेश सैनी, श्याम सिंह, इंद्राज सैनी, ग्यारसी लाल सैनी, राजेश सांखला और भूपेंद्र सोढा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles