युवाओं के मुद्दों पर भाजपा को घेरा, मदन राठौड़ से माफी की मांग
युवाओं के मुद्दों पर भाजपा को घेरा, मदन राठौड़ से माफी की मांग
चूरू : जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जमील चौहान ने जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि जिन युवाओं ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया, आज उन्हीं को अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार और भर्ती परीक्षाओं के मुद्दों पर युवाओं के साथ छल हुआ है।
चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही है और पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “धर्म बढ़ाने निकले थे और धर्मेंद्र को बचाने में लग गए, यही भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा है।”
उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस उनका संघर्ष जारी रखेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2363036


