[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पशु से टकराकर कार पलटी, 2 युवक गंभीर घायल:स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, हिसार से सालासर जा रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पशु से टकराकर कार पलटी, 2 युवक गंभीर घायल:स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, हिसार से सालासर जा रहे थे

पशु से टकराकर कार पलटी, 2 युवक गंभीर घायल:स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, हिसार से सालासर जा रहे थे

चूरू : चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एनएच-52 पर रतननगर के पास एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बेसहारा पशु से टकराने के बाद एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में कार सवार सालासर निवासी दामोदर मेघवाल और महेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में कुल तीन लोग सवार थे, जो हरियाणा के हिसार से सालासर जा रहे थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक युवक उछलकर कार से दूर जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। रतननगर निवासी शक्तिसिंह भाटी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद बजरंग सिंह की पिकअप से घायलों को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया।

अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का इलाज किया। फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से डिवाइडर के पास पलटी हुई कार को सीधा करवाया गया।

Related Articles