100 साल पुराने वटवृक्ष की कटाई से लोगों में आक्रोश, वार्डवासियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
100 साल पुराने वटवृक्ष की कटाई से लोगों में आक्रोश, वार्डवासियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : कस्बे के गणेशपुर मुख्य चौराहे पर स्थित करीब 100 साल पुराने वटवृक्ष (बरगद) को काटे जाने की घटना सामने आने के बाद क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह वटवृक्ष वर्षों से आस्था का केंद्र रहा था, जहां आसपास के चार-पांच मोहल्लों की महिलाएं नियमित रूप से पूजा-अर्चना करती थीं।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह पेड़ धार्मिक महत्व के साथ-साथ इलाके की पहचान भी माना जाता था। अचानक इतने पुराने और पूजनीय वटवृक्ष को काट दिए जाने से लोगों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर इसे किसकी अनुमति से काटा गया।
सोमवार को वार्डवासियों ने नवलगढ़ तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। लोगों ने कहा कि एक ओर सरकार पेड़-पौधों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर अज्ञात लोगों द्वारा करीब 100 साल पुराने वृक्ष को काट दिया गया।
वार्डवासियों ने मामले की जांच करवाकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान बनवारी टेलर, एडवोकेट सुनील जाखड़, कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लोकेश जांगिड़, एडवोकेट जगदीश वर्मा, रमाकांत बील, संजय कडवाल, भैरों सिंह, केसर देव चौबदार, विजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2317640


