उद्योगपति गौतम आर मोरारका को 12वीं बार मिला भामाशाह अवार्ड, शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए किया सम्मानित
उद्योगपति गौतम आर मोरारका को 12वीं बार मिला भामाशाह अवार्ड, शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : कस्बे के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं प्रथम सांसद स्व. राधेश्याम आर. मोरारका के पुत्र समाजसेवी भामाशाह गौतम आर. मोरारका को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 12वीं बार भामाशाह सम्मान से नवाजा गया।
झुंझुनूं के सामुदायिक विकास भवन में आयोजित जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में शिक्षा क्षेत्र के विकास में सहयोग करने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और मातृभूमि के विकास में उनका योगदान प्रेरणादायक है।
सेवा ज्योति आर. आर. मोरारका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे कार्यों के लिए गौतम आर. मोरारका को यह सम्मान प्रदान किया गया। ट्रस्ट ने वर्ष 2006 में 2.45 करोड़ रुपये की लागत से श्री राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय झुंझुनूं का निर्माण करवाया था, जिसके बाद पहली बार उन्हें भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसके बाद कॉलेज भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्ष, शौचालय, विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किए गए विभिन्न कार्यों के लिए गौतम आर. मोरारका को लगातार भामाशाह सम्मान मिलता रहा है। नवलगढ़ स्थित श्री राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय भवन निर्माण सहित कई विकास कार्यों में भी ट्रस्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
सम्मान मिलने पर गौतम आर. मोरारका ने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहा है कि शिक्षा के प्रसार में धन की कमी नहीं आए और युवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में सरकारों का सहयोग करना और समाजहित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार सृजन की दिशा में आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2317536


