[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वर्गीय नेताजी भोलाराम सैनी की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

स्वर्गीय नेताजी भोलाराम सैनी की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

स्वर्गीय नेताजी भोलाराम सैनी की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक 

नवलगढ़ : कस्बे के सैनी छात्रावास में सोमवार को सैनी समाज संस्था की ओर से संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्व. नेताजी भोलाराम सैनी की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी समाज संस्था के अध्यक्ष मक्खन लाल सैनी ने की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. नेताजी भोलाराम सैनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन, समाज सेवा और योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. भोलाराम सैनी ने समाज को एकजुट करने और सामाजिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम में सैनी समाज संस्था के पूर्व अध्यक्ष हरिराम सैनी, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सैनी, भारत स्काउट गाइड के प्रधान मुरली मनोहर चोबदार, संस्था के कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सैनी, छोटेलाल नांगलिया, केशरदेव सैनी, सांवरमल सैनी, लोकेश, विकास, नरेश, सुभाष सैनी, सुनील कुमार, विजय कुमार सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles