[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में जिलई जमीयत अहले हदीस का महिलाओं का दीनी इजलास आयोजित, कुरीतियों के खिलाफ दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में जिलई जमीयत अहले हदीस का महिलाओं का दीनी इजलास आयोजित, कुरीतियों के खिलाफ दिया संदेश

झुंझुनूं में जिलई जमीयत अहले हदीस का महिलाओं का दीनी इजलास आयोजित, कुरीतियों के खिलाफ दिया संदेश

झुंझुनूं : जिलई जमीयत अहले हदीस के तत्वावधान में शहर में महिलाओं का एक दिवसीय दीनी इजलास आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर दीन और समाज से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में दीनी तालीम के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेश देना रहा।

कार्यक्रम में हरियाणा के मेवात क्षेत्र से आई चार महिला आलिमाओं ने अपने विचार रखते हुए समाज सुधार, नैतिक मूल्यों और इस्लामी शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ता शहनाज़ सनाउल्लाह ने अपने संबोधन में आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने, भाईचारे को बढ़ावा देने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं साइमा इमरान ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और वे जागरूक होकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं।

इमराना नसीम ने दहेज प्रथा को गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए कहा कि “बेटी ही असली दहेज है” और इस्लाम में दहेज का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे स्वयं दहेज प्रथा से दूर रहें और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।

अंजुमन मुस्ताक मुहम्मदी ने इस्लाम में पर्दे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्दा किसी भी प्रकार की प्रगति में बाधा नहीं, बल्कि सुरक्षा और गरिमा के साथ आगे बढ़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह इस्लामी शिक्षाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम में झुंझुनूं में रहकर आलिमा बनने की तालीम ले रही छात्राओं मेमुना बिनते शोएब खत्री, अनीशा बिनते अब्दुल सत्तार और मेराज बिनते आबिद मिर्जा ने भी अपने विचार साझा किए और दीनी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

सुबह 11 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम शाम 4 बजे तक चला, जिसमें लगभग 200 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

इजलास के माध्यम से महिलाओं को दीन और दुनिया दोनों में संतुलन बनाकर जीवन जीने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles