वार्ड नंबर 26 में सफाई व्यवस्था चरमराई, लोगों में भारी आक्रोश
वार्ड नंबर 26 में सफाई व्यवस्था चरमराई, लोगों में भारी आक्रोश
सिंघाना : कस्बे के वार्ड नंबर 26 स्थित भर्गव मोहल्ला में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराने के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पिछले एक वर्ष से सफाई कर्मचारियों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
सामाजिक कार्यकर्ता नोरंगा डांगी, पिंटू भार्गव, महिपाल मीणा, महावीर सैनी, मैक्स नायक, हेतराम सेवि और विक्रम जोगी ने बताया कि नए वार्ड 26 में नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इससे गंदगी बढ़ रही है और क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। कुछ लोग बीमार भी हो चुके हैं, जिससे स्थानीय निवासियों की चिंता और बढ़ गई है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार नगरपालिका प्रशासन और अधिशासी अधिकारी को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे नाराज होकर क्षेत्रवासी एकत्रित हुए और अपनी नाराजगी जाहिर की।
इस दौरान ललित, सवित, सुनील, राजवीर, निर्मला देवी, रागीपती देवी, अमित शर्मा, संजय भार्गव, मनोहर लाल, गीता देवी मीणा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
जनता की प्रमुख मांगें:
- क्षेत्र में तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए
- जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
- नियमित रूप से कचरा उठान सुनिश्चित किया जाए
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2078797


