[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा नेता के बंद मकान में चल रहा था कथित जुआघर, पुलिस की दबिश में 8 गिरफ्तार; ₹1.01 लाख नकद और तीन गाड़ियां जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

भाजपा नेता के बंद मकान में चल रहा था कथित जुआघर, पुलिस की दबिश में 8 गिरफ्तार; ₹1.01 लाख नकद और तीन गाड़ियां जब्त

भाजपा नेता के बंद मकान में चल रहा था कथित जुआघर, पुलिस की दबिश में 8 गिरफ्तार; ₹1.01 लाख नकद और तीन गाड़ियां जब्त

मंडावा : झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद मकान में कथित रूप से संचालित हो रहे जुआघर का भंडाफोड़ किया है। मंडावा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) की संयुक्त कार्रवाई में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 1 हजार 670 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते तथा तीन वाहन जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गुप्त सूचना पर दी गई दबिश

मंडावा थाना प्रभारी रामनारायण चोयल ने बताया कि डीएसटी प्रभारी हेमराज मीणा को सूचना मिली थी कि फतेहपुर बाईपास स्थित एक बंद मकान में कई दिनों से बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के अनुसार मंडावा के अलावा सीकर और चूरू जिले से भी लोग यहां पहुंचकर बड़ी रकम के दांव लगा रहे थे। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से मकान पर छापा मारा।

कमरे में मिली नकदी और ताश के पत्ते

पुलिस के अनुसार मकान के एक कमरे में आठ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले। कमरे के बीच नकदी रखी हुई थी। गिनती करने पर कुल ₹1,01,670 बरामद हुए। मौके से 52 ताश के पत्ते भी जब्त किए गए। इसके अलावा वहां खड़ी तीन गाड़ियों को भी जब्त किया गया।

दूसरे जिलों से पहुंचे थे आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सीकर और चूरू जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कथित जुआघर कब से संचालित हो रहा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।

भाजपा नेता के मकान में कार्रवाई

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस बंद मकान में पुलिस ने कार्रवाई की, वह भाजपा नगर मंडल महामंत्री संजय परिहार का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि मकान का उपयोग किसकी जानकारी और अनुमति से किया जा रहा था।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles