[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:गोठड़ा सीमेंट फैक्ट्री के सामने हुआ हादसा, स्पीड ब्रेकर ना होने से लोगों में आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:गोठड़ा सीमेंट फैक्ट्री के सामने हुआ हादसा, स्पीड ब्रेकर ना होने से लोगों में आक्रोश

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:गोठड़ा सीमेंट फैक्ट्री के सामने हुआ हादसा, स्पीड ब्रेकर ना होने से लोगों में आक्रोश

गोठड़ा : गोठड़ा स्थित सीमेंट फैक्ट्री के सामने बुधवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, हादसे में युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार फेक्ट्री से बाहर आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवार ओमप्रकाश धींवा(43) को टक्कर मार दी। घायल को तत्काल फैक्ट्री की एंबुलेंस से नवलगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक वह टोडपुरा स्थित धींवा की ढाणी का निवासी था। हादसे के बाद शव को नवलगढ़ जिला अस्पताल की माॅर्च्युरी में रखवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर गोठड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ओमप्रकाश खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। इस हादसे से परिवार पर गहरा असर पड़ा है।

ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल हादसे के बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने फैक्ट्री के बाहर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि फैक्ट्री गेट से भारी वाहन, ट्रेलर और डंपर तेज रफ्तार में अंदर-बाहर आते-जाते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग

ग्रामीणों ने मांग की कि फैक्ट्री के मुख्य गेट के सामने दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, ताकि भारी वाहनों की गति नियंत्रित हो सके। उनका कहना है कि गेट के सामने ट्रेलर और डंपरों की रफ्तार कम होना जरूरी है, लेकिन वर्तमान में वाहन तेज गति से निकलते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Related Articles