[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद सुरजन सिंह समिति बेसहारा पशुओं को पहुंचा रही पानी:भीषण गर्मी में गौवंश और पेड़-पौधों के लिए कर रही व्यवस्था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसांडवा

शहीद सुरजन सिंह समिति बेसहारा पशुओं को पहुंचा रही पानी:भीषण गर्मी में गौवंश और पेड़-पौधों के लिए कर रही व्यवस्था

शहीद सुरजन सिंह समिति बेसहारा पशुओं को पहुंचा रही पानी:भीषण गर्मी में गौवंश और पेड़-पौधों के लिए कर रही व्यवस्था

सांडवा : ऊंटालड़ गांव में शहीद सुरजन सिंह गौ सेवा समिति भीषण गर्मी में बेसहारा पशुओं और पेड़-पौधों के लिए पानी की व्यवस्था कर रही है। यह कार्य भामाशाहों के सहयोग से किया जा रहा है।

समिति का गठन 1 जनवरी 2023 को हुआ था। इसका संचालन वर्ष 1963 में साउथ अफ्रीका के कांगो देश में संयुक्त राष्ट्र बल के साथ ड्यूटी के दौरान 19 वर्ष की आयु में शहीद हुए सुरजन सिंह की स्मृति में किया जा रहा है।

समिति सदस्य मनोहर सिंह शेखावत ने बताया कि गांव में शहीद सुरजन सिंह की कोई प्रतिमा, स्कूल या अन्य स्मारक नहीं होने के कारण उनके नाम को अमर रखने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई। समिति का मुख्य उद्देश्य घायल और दुर्घटनाग्रस्त गोवंश का उपचार व सेवा करना है।

प्रतिदिन पांच टैंकर पानी की व्यवस्था

समिति प्रतिदिन पांच टैंकर पानी की व्यवस्था कर बेसहारा पशुओं और गांव की गौशाला में गोवंश को पिला रही है। गांव के सभी ट्यूबवेल खराब होने के कारण बेजुबान पशु पानी के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में समिति भामाशाहों के सहयोग से राहत पहुंचा रही है।

शेखावत ने यह भी बताया कि समिति सड़क हादसों में घायल पशुओं और लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम भी करती है। इसके अतिरिक्त, टीम सामाजिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती है।

Related Articles