[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवासर रोही में किसान की ढाणी में आग:10 क्विंटल इसबगोल और घरेलू सामान जलकर राख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

देवासर रोही में किसान की ढाणी में आग:10 क्विंटल इसबगोल और घरेलू सामान जलकर राख

देवासर रोही में किसान की ढाणी में आग:10 क्विंटल इसबगोल और घरेलू सामान जलकर राख

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र के देवासर गांव की रोही में स्थित किसान रामसिंह चाहर की ढाणी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में ढाणी में रखा करीब 10 क्विंटल इसबगोल और घरेलू उपयोग का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते भारी नुकसान हो गया।

आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्यूबवेल का पानी चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ढाणी का अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था।

देवासर गांव के अमरसिंह सारण ने बताया कि घटना की सूचना भानीपुरा तहसीलदार और संबंधित पटवारी को दे दी गई है। प्रशासन द्वारा मौके का सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जाएगा।

Related Articles