पशु को बचाने में बाइक फिसली:सांडवा में दो भाई चोटिल, सीएचसी में उपचार जारी
पशु को बचाने में बाइक फिसली:सांडवा में दो भाई चोटिल, सीएचसी में उपचार जारी
सांडवा : सांडवा में रविवार शाम एक सड़क हादसे में दो भाई घायल हो गए। बाइक पर जा रहे आसुराम और बीरमा राम पड़िहार पशु को बचाने के चक्कर में गिर पड़े। दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया।
यह घटना रविवार शाम करीब 7 बजे हुई, जब आसुराम और बीरमा राम पड़िहार अपनी बाइक से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। सीएचसी के पास अचानक एक पशु सामने आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर गए।
हादसे में आसुराम के सिर में चोट आई, जबकि बीरमा राम के दोनों पैरों में मामूली चोटें लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाया और सीएचसी पहुंचाया। वहां एएनएम ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में निराश्रित पशुओं का सड़कों पर लगातार आवागमन और जमावड़ा बना रहता है, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसी दिन सुबह करीब 11 बजे ईन्यारा के एक 20 वर्षीय युवक की पशु से टक्कर में सीने में सींग घुसने से मौत हो गई थी। इस घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033651

