[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बडाऊ गांव में ससुराल आए युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, सीकर ले जाते समय रास्ते में मौत, शव परिजनों को किया सुपुर्द


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बडाऊ गांव में ससुराल आए युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, सीकर ले जाते समय रास्ते में मौत, शव परिजनों को किया सुपुर्द

बडाऊ गांव में ससुराल आए युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, सीकर ले जाते समय रास्ते में मौत, शव परिजनों को किया सुपुर्द

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के बडाऊ गांव में एक युवक द्वारा अपनी ससुराल में जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है, जिससे उसकी मौत हो गई। खेतड़ी नगर थाने के सहायक उप निरीक्षक विजय सिंह भडिया ने बताया कि ककराना हाल खरखड़ा निवासी मुकेश उर्फ सोनू (21) पुत्र कानाराम बावरिया ने शनिवार शाम करीब 5 बजे अपनी ससुराल बडाऊ में जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया।

घटना के बाद परिजन उसे तुरंत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडाऊ लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल खेतड़ी रेफर किया गया। खेतड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे उच्च उपचार के लिए सीकर रेफर कर दिया।

परिजन युवक को सीकर लेकर जा रहे थे, इसी दौरान कोटड़ी के पास रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को वापस राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल खेतड़ी लेकर आए, जहां शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

सूचना मिलने पर खेतड़ी नगर थाना पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार परिजनों की ओर से इस संबंध में फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin