[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में अंबेडकर पुण्यतिथि पर एबीवीपी के कार्यक्रम:राजकीय कॉलेज और निजी स्कूल में संगोष्ठी व पुष्पांजलि, विचारों से प्रेरण लेने का आह्लान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में अंबेडकर पुण्यतिथि पर एबीवीपी के कार्यक्रम:राजकीय कॉलेज और निजी स्कूल में संगोष्ठी व पुष्पांजलि, विचारों से प्रेरण लेने का आह्लान

सुजानगढ़ में अंबेडकर पुण्यतिथि पर एबीवीपी के कार्यक्रम:राजकीय कॉलेज और निजी स्कूल में संगोष्ठी व पुष्पांजलि, विचारों से प्रेरण लेने का आह्लान

सुजानगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुजानगढ़ नगर इकाई (ABVP) द्वारा शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीय सुजला कॉलेज में ABVP इकाई द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान इकाई अध्यक्ष बच्चन सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने पूरे जीवन में वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उन्होंने शिक्षा को सबसे शक्तिशाली हथियार बताया और समाज को आधुनिक, समान और न्यायपूर्ण बनाने के लिए मार्ग दिखाया। उनकी विचारधारा आज भी युवाओं को प्रेरित करती है। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

इसी तरह एक निजी विद्यालय में एबीवीपी की ओर से संगोष्ठी एवं पुष्प श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वामी विवेकानंद, सरस्वती माता एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरों के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

इस दौरान आचार्य जयनारायण, विशिष्ट अतिथि प्रेम तूनवाल, नगर सह मंत्री छतर सिंह सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर का विचार “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उनके समय में था। ABVP सुजानगढ़ जिला संगठन मंत्री ने बताया कि विद्यार्थियों को अंबेडकर के विचारों से जोड़ने और सामाजिक समानता के संदेश को व्यापक स्तर पर फैलाने के उद्देश्य से हर साल इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin