[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में सांडों की लड़ाई के बीच गिरा बाइक सवार:युवक और बच्ची सड़क पर गिरे, लोगों ने गोवंश को गोशाला में भिजवाने की अपील की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में सांडों की लड़ाई के बीच गिरा बाइक सवार:युवक और बच्ची सड़क पर गिरे, लोगों ने गोवंश को गोशाला में भिजवाने की अपील की

रतनगढ़ में सांडों की लड़ाई के बीच गिरा बाइक सवार:युवक और बच्ची सड़क पर गिरे, लोगों ने गोवंश को गोशाला में भिजवाने की अपील की

रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ में लिंक रोड पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क के बीचोंबीच सांडों की लड़ाई चल रही थी, तभी एक बाइक सवार उनके बीच से निकलने की कोशिश में अनियंत्रित होकर गिर गया। यह घटना लिंक रोड के चौथे पुलिये के पास हुई। सांडों की लड़ाई के कारण सड़क पर यातायात बाधित हो गया था और अन्य वाहन ड्राइवर उनके हटने का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान एक बाइक सवार, जिसके साथ एक छोटी बच्ची भी थी, ने लापरवाही बरतते हुए लड़ते सांडों के बहुत करीब से निकलने का जोखिम उठाया। सांडों की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक सवार और बच्ची दोनों सड़क पर आ गिरे।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य राहगीरों और वाहन सवारों ने दौड़कर गिरे हुए बाइक सवार और बच्ची को उठाया। गनीमत रही कि बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लिंक रोड जैसे व्यस्त मार्गों पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा रहता है, जिससे आए दिन ऐसे हादसे होते हैं। उन्होंने बेसहारा गोवंश को गोशाला में भिजवाने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin