तारा पूनिया बनीं राजस्थान महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष
तारा पूनिया बनीं राजस्थान महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : बाय सरपंच तारा पूनिया को महिला कांग्रेस राजस्थान का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तारा पूनिया इससे पहले भी 2015 में महिला कांग्रेस राजस्थान उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके बाद उन्हें झुंझुनूं जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी। उस समय प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज थीं। बाद में राखी गौतम के अध्यक्ष बनने पर उन्हें पुनः झुंझुनूं जिला अध्यक्ष बनाया गया, हालांकि समयाभाव के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
अब सारिका सिंह के महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनने पर तारा पूनिया को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तारा पूनिया वर्तमान में राजस्थान सरपंच संघ और राजस्थान जाट महासभा की उपाध्यक्ष भी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039983


