[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

69वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

69वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़

69वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : श्री लादूराम रामदेव बेसवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) मुकुंदगढ़ के तत्वावधान में बाकरेवाला स्टेडियम में 69वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता क्रिकेट का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल थे, जबकि अध्यक्षता मंडावा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने की।

इस अवसर पर नेकीराम पूनिया (एसीबीईओ नवलगढ़), मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, यूसीईईओ मीनाक्षी तंवर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य सरोज विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में सूर्यकांत महर्षि, गोविंद शर्मा, सुभाष शर्मा, आरिफ व्यापारी, सुरेंद्र पोरवाल, ताराचंद चेजारा, इंद्राज सिंह मील, रामकुमार डोटासरा, मनीष शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार पूनिया ने प्रतियोगिता का परिचय दिया, वहीं प्रधानाचार्य सरोज शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन कैलाश बिजारणिया और विकास कुमार जांगिड़ ने किया।

पहले दिन 10 मुकाबले खेले गए। उद्घाटन मैच श्री डॉट्स झुंझुनूं और पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पपुरना के बीच हुआ, जिसमें पपुरना टीम विजयी रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में महेंद्र सिंह मील, रामकरण सिंह ढाका, सुनील कुमार, अनिल कुमार, मुकेश चौधरी, सुमन, मुकेश कुमार डोटासरा, सुरेंद्र कुमार और राकेश मीणा सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad