[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओवरटेक करते स्कॉर्पियो होटल में घुसी : थार गाड़ी से आगे निकलना चाह रहा था; जयपुर से किराए पर लाए थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

ओवरटेक करते स्कॉर्पियो होटल में घुसी : थार गाड़ी से आगे निकलना चाह रहा था; जयपुर से किराए पर लाए थे

ओवरटेक करते स्कॉर्पियो होटल में घुसी : थार गाड़ी से आगे निकलना चाह रहा था; जयपुर से किराए पर लाए थे

रींगस : सीकर के रींगस में भैरुजी मोड़ पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ने एक बार फिर अपनी दहशत दिखाई। एक बेकाबू स्कॉर्पियो गाड़ी गोविंदम् रेस्टोरेंट में जा घुसी, जिससे होटल को लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ। गनीमत रही इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्थानीय लोग दहशत में हैं।

हादसे के बाद होटल के बाहर खड़ी क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो गाड़ी।
हादसे के बाद होटल के बाहर खड़ी क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो गाड़ी।

होटल संचालक विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि जयपुर से किराए पर लाई गई स्कॉर्पियो और एक थार गाड़ी भैरुजी मोड़ पर एक-दूसरे को ओवरटेक करने की होड़ में थीं। तेज रफ्तार के कारण स्कॉर्पियो चालक ने संतुलन खो दिया। गाड़ी पहले सवारी लेने के लिए खड़े टेंपो से टकराने से बाल-बाल बची, लेकिन आगे जाकर रेस्टोरेंट के ढांचे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि होटल का एंट्री गेट और अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो सवार युवक मौके से फरार हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भैरुजी मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad