[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धरने पर बैठे किसानों से AEN बोले-कांग्रेस का टाइम गया:जूली ने कहा- क्या अब सरकार में किसानों को ट्रांसफॉर्मर भी पार्टी देखकर मिलेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़बहरोड़राजस्थानराज्य

धरने पर बैठे किसानों से AEN बोले-कांग्रेस का टाइम गया:जूली ने कहा- क्या अब सरकार में किसानों को ट्रांसफॉर्मर भी पार्टी देखकर मिलेंगे

धरने पर बैठे किसानों से AEN बोले-कांग्रेस का टाइम गया:जूली ने कहा- क्या अब सरकार में किसानों को ट्रांसफॉर्मर भी पार्टी देखकर मिलेंगे

कोटपूतली-बहरोड़ : कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर कस्बे में ट्रांसफॉर्मर की मांग को लेकर किसान डिस्कॉम कार्यालय का गेट बंद कर उसके सामने धरने पर बैठ गए। बातचीत के दौरान AEN ने कहा– गेट कैसे बंद कर दिया? वो कांग्रेस का टाइम अब गया। इस पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने जवाब दिया– हम कांग्रेस-भाजपा नहीं हैं, किसान हैं। मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने सरकार पर निशाना साधा है।

मामला कोटपूतली-बहरोड़ जिले की बानसूर तहसील के नारायणपुर का है। घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की है। किसान करीब 5 घंटे तक धरने पर बैठे रहे। अधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ।

डिस्कॉम का गेट बंद कर किसान 5 घंटे तक धरने पर बैठे रहे।
डिस्कॉम का गेट बंद कर किसान 5 घंटे तक धरने पर बैठे रहे।

AEN के बयान से बिगड़ा माहौल

किसान राकेश दायमा ने बताया-उनके खेतों में पिछले 10 महीनों से ट्रांसफॉर्मर जले हुए हैं, लेकिन बार-बार कहने के बाद भी विभाग ने अब तक उन्हें नहीं बदला। गड़ी पंचायत के किसानों ने ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग लेकर धरने पर बैठे थे। इससे पहले बातचीत करने के लिए कार्यालय में AEN के पास गए थे। बात सुनने और समाधान का आश्वासन देने के बजाय XEN से बात करने और पुलिस बुलाने की धमकी दी।

इसके बाद किसान डिस्कॉम का गेट बंद कर धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान एईएन नितिन गुप्ता ने किसानों से गलत तरीके से बात की। एईएन ने कहा- अब कांग्रेस का नहीं, बीजेपी का राज है और बहुत ज्यादा ‘निर्मल’ बनने की कोशिश मत करना।

5 घंटे बाद मिला आश्वासन

करीब 5 घंटे तक चले धरने के बाद, रात 8 बजे विभागीय अधिकारियों ने किसानों को मंगलवार तक ट्रांसफॉर्मर बदलने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद किसान धरने से उठ गए। अधिकारियों की समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ, लेकिन किसान चेतावनी दे गए कि अगर मंगलवार तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया तो वे फिर धरना देंगे।

किसान ट्रांसफॉर्मर की मांग को लेकर AEN से बात करने गए थे, इस दौरान उन्होंने समाधान के आश्वासन के बजाय XEN से बात और पुलिस को बुलाने की धमकी दी।
किसान ट्रांसफॉर्मर की मांग को लेकर AEN से बात करने गए थे, इस दौरान उन्होंने समाधान के आश्वासन के बजाय XEN से बात और पुलिस को बुलाने की धमकी दी।

AEN बोले– आरोप झूठे हैं

AEN नितिन गुप्ता ने कहा कि उन्होंने किसी को कुछ गलत नहीं कहा। किसानों के आरोप झूठे हैं। ट्रांसफॉर्मर जलने की जानकारी उन्हें रविवार को ही मिली थी। ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध होते ही बदलने की बात किसानों से कही गई थी। इसके बाद किसान कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। किसानों को समझाइश की गई है और जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलने का आश्वासन दिया गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने X पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा-क्या अब आपकी सरकार में किसानों को ट्रांसफॉर्मर भी पार्टी देखकर मिलेंगे? नारायणपुर में जब किसान ट्रांसफॉर्मर की मांग को लेकर धरने पर बैठे, तो अधिकारी नितिन गुप्ता ने कथित रूप से कहा कि अब कांग्रेस का नहीं, भाजपा का राज है।

डोटासरा ने कहा-क्या मतलब ‘कांग्रेस का राज नहीं है’

क्या मतलब “कांग्रेस का राज नहीं है”… कोटपूतली बहरोड़ में भाजपा नेताओं के इशारे पर एक अधिकारी खुलेआम किसान को धमका रहा है। मुख्यमंत्री ​​​​​​जी.. क्या किसानों की आवाज सिर्फ कांग्रेस के राज में ही सुनी जाएगी? इस तानाशाही और अफसरशाही पर लगाम लगाइये, किसान कौम के धैर्य की परीक्षा न लें।

पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने कहा- डबल इंजन की सरकार में किसान हो रहे परेशान

पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों को समय पर बिजली और ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराए जाते थे, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार में अधिकारियों द्वारा किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है।

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि जब किसान अपनी जायज मांग रखते हैं, तो अधिकारी पुलिस बुला लेते हैं। यहां तक कि अधिकारी अब कांग्रेस और भाजपा की राजनीति करने लगे हैं। यह कौन सा न्याय है? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राजस्थान और देश में अब आम नागरिकों की सरकार नहीं रही? भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है और डबल इंजन की सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad