[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में सार्वजनिक बोरवेल की केबल काटे जाने पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में सार्वजनिक बोरवेल की केबल काटे जाने पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा

एईएन ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज करवाया मामला

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : शहर के वार्ड संख्या 1, 2, 3 और 40 के निवासी मंगलवार को जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे और वहां अधिकारियों से मिलकर रोष व्यक्त किया। वार्डवासियों ने बताया कि सोमवार सुबह जब वे झुंझुनूं बायपास पर श्मशान भूमि के पास बने सार्वजनिक बोरवेल को चालू कर पानी की आपूर्ति शुरू करने पहुंचे, तब वार्ड 1 के निवासी महेंद्र कटारिया, उत्तम कटारिया और हजारीलाल कटारिया ने मौके पर पहुंचकर बोरवेल की केबल काट दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये तीनों उस समय शराब के नशे में थे। जब उपस्थित लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गाली-गलौज की और झगड़ा करने लगे। आरोप लगाया गया कि मामले की सूचना सोमवार को ही जलदाय विभाग को दे दी गई थी, लेकिन विभाग की ओर से मंगलवार सुबह तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे चार वार्डों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन शुरू करेंगे और धरने पर बैठेंगे।

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपियों द्वारा केबल काटते हुए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया। एईएन सविता चौधरी ने इस संबंध में चिड़ावा थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें महेंद्र पुत्र सोहनलाल कटारिया, उत्तम पुत्र शंकरलाल और हजारीलाल पुत्र हरिराम कटारिया पर सार्वजनिक बोरवेल की केबल काटने, गाली-गलौज करने और जेईएन अनिल फोगाट को देख लेने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

बताया गया कि शिकायत मिलने के बाद जब जेईएन अनिल फोगाट मौके पर पहुंचे तो वहां आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की और धमकी दी। इस घटना से आक्रोशित वार्डवासियों में रामबिलास, लोकेश कटारिया पार्षद, संदीप सैनी पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 1, विकाश सैनी, प्रदीप स्वामी, प्यारेलाल सांखला, मोतीलाल, राजेश सैनी, बजरंगलाल कटारिया, निवाश सैनी, जयसिंह सांखला, हीरालाल बिश्नोलिया, अनिल बिश्नोलिया, कृष्ण श्रीराम, राजेश गौरीवाल, लीलाधर दौरासरिया, राजू सांखला, राजू दहिया, प्रभुदयाल माखरिया, लीलाधर और सांवरमल सहित कई लोग जलदाय विभाग पहुंचे और कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62