[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : रवींद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन:आरटीडीसी चेयरमैन बोले-बजट में मिलेगी होटल की सौगात, खेतड़ी बनेगा पर्यटन हब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : रवींद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन:आरटीडीसी चेयरमैन बोले-बजट में मिलेगी होटल की सौगात, खेतड़ी बनेगा पर्यटन हब

रवींद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन:आरटीडीसी चेयरमैन बोले-बजट में मिलेगी होटल की सौगात, खेतड़ी बनेगा पर्यटन हब

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन आश्रम अजीत विवेक संग्रहालय में गुरुवार देर शाम को रविंद्र नाथ टैगोर सांस्कृतिक कॉम्प्लेक्स और अजीत विवेक म्यूजियम में बने लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और आरटीडीसी चेयरमैन भी पहुंचे।

रवींद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन
रवींद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

आश्रम के लिए बजट की कमीं नहीं-मेघवाल

कार्यक्रम के दौरान अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका में पांच शब्द बोले, सिस्टर एंड ब्रदर ऑफ अमेरिका से पूरे विश्व में उनका सीना गर्व से बड़ा हुआ और वे उनके मुरीद हो गए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका खेतड़ी से गहरा नाता था। आज जहां अजीत विवेक म्यूजियम है, इसी महल की छत पर सुप्रसिद्ध भजन गायिका मैन बाई की प्रसिद्ध घटना हुई थी, जिससे स्वामी विवेकानंद का जीवन बदल गया था। मेघवाल ने कहा कि रामकृष्ण मिशन आश्रम के लिए केंद्र सरकार की ओर से कभी किसी बजट की कमी नहीं होगी और हर समय सांस्कृतिक मंत्रालय तत्पर रहेगा।

बजट में खेतड़ी को मिलेगी बड़ी सौगात-आरटीडीसी चेयरमैन

आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि खेतड़ी एक बड़ा पर्यटक हब बनने जा रहा है, जिसमें खेतड़ी का अजीत विवेक म्यूजियम बहुत ही महत्वपूर्ण है। यहां की वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और मंदिर और दार्शनिक स्थल की वजह से यह विश्व मानचित्र पर अब एक बड़ा पर्यटक स्थल होगा। आगामी बजट घोषणा में राजस्थान सरकार की ओर से खेतड़ी के लिए बड़ी सौगात मिलेगी, जिसमें आरटीडीसी का होटल भी प्रस्तावित होगा। उन्होंने कहा कि चार करोड रूपए की लागत से खेतड़ी मे अजीत विवेक संग्रहालय बनाया गया है। जिसमें राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने म्यूजियम के ओपन थिएटर में बैठकर लाइट एंड साउंड शो देखा।

ये रहे मौजूद

इस दौरान मिशन के सचिव स्वामी आत्मानिष्ठानंद महाराज, पालिका अध्यक्ष गीता सैनी, प्रधान मनीषा गुर्जर, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, धर्मपाल गुर्जर, भूपेंद्र सिंह शेखावत, अशोक सिंह शेखावत, पवन मावंडिया, निदेशक माधव शर्मा, राजेंद्र चौधरी, एसडीएम जय सिंह चौधरी, डीएसपी हजारीलाल खटाना, तहसीलदार विवेक कटारिया, सीआई विनोद सांखला, ईश्वर पांडे, रजत शर्मा, गौतम मेहरा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22