[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में चोरी के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार:सामान और काम में ली गई बाइक बरामद, चुराई थी सेटरिंग की 11 प्लेट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में चोरी के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार:सामान और काम में ली गई बाइक बरामद, चुराई थी सेटरिंग की 11 प्लेट

उदयपुरवाटी में चोरी के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार:सामान और काम में ली गई बाइक बरामद, चुराई थी सेटरिंग की 11 प्लेट

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के सरकारी कॉलेज के निर्माणाधीन भवन के पास से सेटरिंग की प्लेट चुराने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 प्लेटें और चोरी में काम में ली गई गाड़ी भी बरामद कर ली है।

सेटरिंग की प्लेट चोरी कर ले गए थे

सीआई बृजेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि बाजडोली निवासी हिम्मत सिंह ने चोरी का मामला दर्ज करवाया था। हिम्मत सिंह ने रिपोर्ट देकर बताया कि सरकारी कॉलेज के निर्माण का उसने ठेका ले रखा है। निर्माणाधीन भवन के पास सेटरिंग करने वाली प्लेट पड़ी थी। जिनको चोर उठाकर ले गए। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ कि तो पता चला शहर के कुछ युवकों ने चोरी की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बणी मोहल्ला निवासी जयपाल मेघवाल, आरिफ सिक्का, सिकंदर सिक्का, रतनगढ़ निवासी अजहरुद्दीन बिसायती, टोडीमुंडा के निकट निवासी राहुल उर्फ रायला मुगल, मीणों का मोहल्ला निवासी सुनील कुमार मीणा उर्फ कुक्कू और तेलियों का मोहल्ला निवासी राहुल मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी के काम ली गई गाड़ी भी जब्त की है। आरोपियों ने चोरी करना कबूल कर लिया है तथा सामान भी बरामद करवा दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22