[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में राहगीर को क्रेन ने कुचला:जयपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, पिकअप चलाने का करता था काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में राहगीर को क्रेन ने कुचला:जयपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, पिकअप चलाने का करता था काम

खेतड़ी में राहगीर को क्रेन ने कुचला:जयपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, पिकअप चलाने का करता था काम

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के बबाई के पास देर शाम को सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को पीछे से आ रही क्रेन ने कुचल दिया। हादसे के बाद घायल व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मृतक मनोहर लाल सैनी
मृतक मनोहर लाल सैनी

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार बबाई पंचायत की ढाबाला ढाणी निवासी मनोहर लाल (60) पुत्र फुलाराम सैनी शाम करीब सात बजे नीमकाथाना से बस में सवार होकर अपने गांव आ रहा था। गांव के स्टैंड के पास बस पहुंची तो वह बस से उतर कर पैदल सड़क किनारे अपने घर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही एक क्रेन के चालक ने लापरवाही से क्रेन को चलाकर उसको टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल मनोहर लाल सैनी को बबाई के राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। इस दौरान श्रीमाधोपुर के पास रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मनोहर लाल की मौत होने के बाद परिजन वापस उसे खेतड़ी ले आए। जहां खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल की मोर्चरी में शव को रखवाया गया। परिजनों की मौजूदगी में मनोहर लाल के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पिकअप चलाता था मृतक मनोहर लाल

मनोहर लाल की परिवारिक हालत काफी दयनीय है। वह नीमकाथाना में पिकअप चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके आठ बेटियां हैं जो शादीशुदा है। वही एक बीस साल का लड़का कृष्ण कुमार है जो अभी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। मनोहर लाल की मौत की सूचना परिवार को लगने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। घटना की सूचना पर बबाई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी जुटाई। सीआई विनोद सांखला ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शव का खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट आने के बाद क्रेन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22